1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में सामने आए Coronavirus के 92 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,000 के पार

गुजरात में सामने आए Coronavirus के 92 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,000 के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 12:42 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 12:42 pm IST

गुजरात में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है।

गुजरात में सामने आए Coronavirus के 92 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,000 के पार- India TV Hindi
गुजरात में सामने आए Coronavirus के 92 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,000 के पार

नई दिल्ली: गुजरात में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,021 हो गई है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि पिछले 12 घंटे में सामने आए 92 नए मामलों में से सर्वाधिक मामले अहमदाबाद में सामने आए हैं। 

Related Stories

अहमदाबाद में 45, सूरत में 14, वडोदरा में नौ, भरूच में आठ और नर्मदा में पांच मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बाटोद (तीन), पंचमहाल (दो) और आणंद (एक), छोटा उदयपुर (एक), दाहोद (एक), खेड़ा (एक) और महीसागर (एक) में मामले सामने आए हैं।

वहीं गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। जयंती रवि ने बताया कि वडोदरा एवं अहमदाबाद में पिछले 12 घंटों में दो और लोगों की मौत हुई। 

उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय पुरुष की मौत वडोदरा और 55 वर्षीय पुरुष की मौत अहमदाबाद में उपचार के दौरान हुई। जयंती ने बताया कि पिछले 12 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित एक अन्य व्यक्ति उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो गया और इसके साथ ही राज्य में अब तक 74 लोगों को इलाज के बाद अस्तपाल से छुट्टी दे दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत