1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण बेंगलुरू में होने वाली अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप हुआ स्थगित

कोरोना वायरस के कारण बेंगलुरू में होने वाली अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप हुआ स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 12:10 pm IST

अल्ट्रा रनरों को 50 किमी, 100 किमी या इससे भी अधिक तय दूरी को छह घंटे, 24 घंटे या एक से अधिक दिनों में पूरी करनी होती है। 

Marathon, Pandemic, Games, Ultramarathon, World Health Organisation, travel advice, Asia, Internatio- India TV Hindi
Ultra-running Championship  Image Source : AFI

भारत की पहली अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। पारंपरिक मैराथन से लंबी और अधिक चुनौतीपूर्ण यह दौड़ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां 18 और 19 जुलाई को आयोजित की जानी थी। 

अल्ट्रा रनरों को 50 किमी, 100 किमी या इससे भी अधिक तय दूरी को छह घंटे, 24 घंटे या एक से अधिक दिनों में पूरी करनी होती है। 

अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर संघ (आईएयू) इसकी वैश्विक संस्था है। आईएयू ने बयान में कहा, ‘‘भारत और विश्व स्तर पर कोरोना वायरस (कोविड-19) की वर्तमान स्थिति (लॉकडाउन) को देखते हुए हमने स्थानीय आयोजन समिति के साथ मिलकर ‘2020 आईएयू 24 आवर्स एशिया-ओसियाना चैंपियनशिप’ को स्थगित करने का फैसला किया है। ’’ 

यह भी पढ़ें- कोरोना के कहर के कारण 29 अगस्त तक टली टूर डि फ्रांस प्रतियोगिता

बयान में कहा गया है, ‘‘हम साल के आखिर में इसका आयोजन करने को लेकर स्थानीय आयोजन समिति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम अपने एथलीटों, आयोजकों और महासंघों से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हैं और भविष्य में भी सभी फैसले इसी को ध्यान में रखकर किये जाएंगे। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल