1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के कहर के कारण 29 अगस्त तक टली टूर डि फ्रांस प्रतियोगिता

कोरोना के कहर के कारण 29 अगस्त तक टली टूर डि फ्रांस प्रतियोगिता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 10:58 am IST

बताया जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इस रेस को देखने के लिए सड़कों के किनारे लगभग एक करोड़ 20 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद थी।

Tour de France competition postponed to 20 August due to Coronas havoc - India TV Hindi
Tour de France competition postponed to 20 August due to Coronas havoc  Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना के कहर के करण पूरे खेल जगत ठप पड़ा है। ऐसे में जून में होने वाली सबसे लोकप्रिय साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में से एक टूर डि फ्रांस को आयोजकों ने 29 अगस्त से 20 सितंबर तक आयोजन करने का फैसला लिया गया है। पहले ये प्रतियोगिता 27 जून को हने वाली थी।

बताया जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इस रेस को देखने के लिए सड़कों के किनारे लगभग एक करोड़ 20 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद थी। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन नहीं हो पाता।

उल्लेखनीय है, हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने लोगों के सार्वजनिक रूप से जुटने पर लगे प्रतिबंध को जुलाई के मध्य तक बढ़ा दिया था। वर्ष 1903 में शुरू हुई टूर डि फ्रांस प्रतियोगिता इससे पहले कभी इतनी देर से शुरू नहीं हुई। 

यह खबर पेशेवर साइकिलिंग टीमों और प्रशंसकों के लिए राहत लेकर आई है लेकिन तीन हफ्ते की यह रेस गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अपने पारंपरिक समय पर नहीं हो पाएगी। 

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल