1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 04 May 2024: इस मूलांक वालों के करियर में आ सकता है बड़ा बदलाव, अधिकारियों का सहयोग पाएंगे ये लोग, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 04 May 2024: इस मूलांक वालों के करियर में आ सकता है बड़ा बदलाव, अधिकारियों का सहयोग पाएंगे ये लोग, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 04, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 04, 2024 06:30 am IST

Numerology 04 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (04 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 04 May 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 08 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 5 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी न्यायिक मामले में फैसला आपके पक्ष में आयेगा ।

मूलांक-2 जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे... रिश्ते में मिठास आयेगी।
मूलांक-3 आज आपको नौकरी या व्यावसायिक सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपकी यात्रा फलदायी रहेगी ।
मूलांक-4 पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता आयेगी, किसी उत्सव या प्रोग्राम का आयोजन भी हो सकता है।
मूलांक-5 आज आपका दिन बेहतर रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है।
मूलांक-6 सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।
मूलांक-7 जीवनसाथी की सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा।
मूलांक-8 करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा, आप जीवन में कुछ नया करने के लिए सक्षम होंगे।
मूलांक-9 आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

ये 3 राशियां होती हैं सबकी मददगार, लेकिन जरूरत के समय नहीं ले पाती दूसरों से हेल्प

अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, आएंगी धन से जुड़ी समस्याएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।