1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी का मेगा ‘योग’ शो आज, दुनियाभर में बजेगा योग का डंका

PM मोदी का मेगा ‘योग’ शो आज, दुनियाभर में बजेगा योग का डंका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2016 10:00 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 12:00 am IST

नई दिल्ली: 21 जून की सुबह बहुत खास है क्योंकि इस दिन पूरी दुनिया हिंदुस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योग का अभ्यास करने वाली है। मंगलवार को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: 21 जून की सुबह बहुत खास है क्योंकि इस दिन पूरी दुनिया हिंदुस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योग का अभ्यास करने वाली है। मंगलवार को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा और इस बार तैयारी ऐसी है कि सब कुछ पहले से भी ज्यादा भव्य, पहले से भी ज्यादा विशाल होने वाला है। तमाम नए रिकॉर्ड बनेंगे और तमाम पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे।

21 जून 2015 को राजपथ पर एक इतिहास बना था और 21 जून 2016 को इतिहास खुद को दोहराएगा। लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शानदार जश्न में कुछ और अध्याय जुड़ेंगे। दुनिया के 192 से भी ज्यादा देश हिंदुस्तान के साथ योग करेंगे और इन देशों की अगुवाई करने वाले भारत में तो योग के कितने सौ शिविर लगेंगे इसकी कोई गिनती ही नहीं है।

PM के साथ 35 हजार लोग करेंगे योग

लेकिन इतना तो तय है कि हिंदुस्तान में इस बार निगाहें राजपथ से ज्यादा दिल्ली से करीब 250 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में होंगी क्योंकि यहां खुद पीएम मोदी मौजूद होंगे और उनके साथ 35 हजार से ज्यादा लोग योग करेंगे।

Also read:

लगाई जाएगी एलईडी स्क्रीन्स

हजारों लोगों का मजमा होगा लेकिन इंतजाम ऐसा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को योग करते हर कोई करीब से देख सकेगा। इसके लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स में जगह-जगह बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन्स लगाई गई हैं।

PM मोदी का महायोग

  • चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रोग्राम ठीक 7 बजे शुरू होगा
  • प्रोग्राम 7 बजे से लेकर 7:50 बजे तक चलेगा
  • प्रधानमंत्री मोदी आयोजन स्थल पर 6:30 बजे पहुंचेंगे
  • योग का अभ्यास शुरू होने से पहले पीएम छोटा सा भाषण भी देंगे
  • जाहिर है प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हो रहे इस आयोजन में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होगी लिहाजा चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इंतजाम किया गया है।
  • प्रधानमंत्री के साथ योग शिविर में शामिल होने वाले लोग इन मैट्स को अपने साथ ले जा सकेंगे।
  • इतना ही नहीं, योग दिवस की याद तो जेहन में ताजा रखने के लिए इस बार लोगों को सेल्फी लेने की भी छूट दी गई है।

57 मंत्री अलग-अलग जगहों पर करेंगे योग

चंडीगढ़ में तो खुद पीएम होंगे, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में भी योग दिवस के शो को मेगा हिट बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सरकार के 57 मंत्रियों को अलग-अलग जगहों पर रहने का जिम्मा दे दिया गया है मिसाल के तौर पर-

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह- लखनऊ में होंगे तो वित्त मंत्री अरुण जेटली- मुंबई में और वेंकैय्या नायडू दिल्ली में
  • इसी तरह नितिन गडकरी- नागपुर में, स्मृति ईरानी- भोपाल में और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर कानपुर में होंगे
  • योग दिवस पर किरन रिजिजू- ईटानगर में, उमा भारती- जयपुर में और प्रकाश जावड़ेकर- कोचीन में मौजूद रहेंगे
  • साथ ही जनरल वीके सिंह- गोवा में, रविशंकर प्रसाद- चेन्नई में और पीयूष गोयल- रायपुर में योग शिविर की अगुवाई करेंगे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अहमियत दुनिया की नजरों में क्या है?

भारत की पहल पर शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अहमियत दुनिया की नजरों में क्या है, इसकी गवाही एक तस्वीर दे रही है जो यूनाइटेड नेशंस की बिल्डिंग है। योग दिवस के स्वागत में यूएन ने बिल्डिंग की दीवार पर पहले ही योगासन करती लड़की की तस्वीर डिस्प्ले कर दी है। यूएन में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके बताया है कि योग दिवस के मौके पर इसी दीवार पर तमाम आसनों को प्रोजेक्टर के जरिए दिखाया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वामी रामदेव खुद फरीदाबाद में होंगे। फरीदाबाद में 1 लाख से ज्यादा लोग रामदेव के साथ योग करेंगे। रामदेव के ग्रैंड शो की तैयारी में आज फरीदाबाद में योग शिविर लगा तो इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने भी शिरकत की। मंच पर स्वामी रामदेव के के साथ कदम से कदम मिलाया और वॉर्म अप एक्सरसाइज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत