1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए

LoC पर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2016 06:31 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 07:06 pm IST

केल सेक्टर में भारतीय सेना की फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन समेत तीन जवान मारे गए हैं।

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को माछिल में की गई कायरतापूर्ण हमले का जवाब दिया है। केल सेक्टर में भारतीय सेना की फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन समेत तीन जवान मारे गए हैं। पाक मीडिया से मिल रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इसकी पुष्टि की है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ISPR अपने बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच LoC पर फायरिंग जारी है। मारे गए सैनिकों के नाम कैप्टन तैमूर अली खान, हवलदार मुश्ताक हुसैन और लॉन्स नायक गुलाम हुसैन हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसकी तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में 7 भारतीय सैनिक भी मारे गए हैं। इससे पहले माछिल सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी की बॉर्डर एक्शन टीम के हमले में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे। एक जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

वहीं पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार सुबह भारत की ओर से की गई फयरिंग में एलओसी के पास से गुजर रही एक बस को निशाना बनाया गया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। उरी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी जिसमें आतंकवादियों के कई लॉन्च पैड ध्वस्त किए गए थे। इसके बाद से एलओसी पर तनाव बरकरार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत