1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलगाववादियों के आह्वान के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के कोईमोह में कफ्र्यू

अलगाववादियों के आह्वान के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के कोईमोह में कफ्र्यू

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2016 11:52 am IST,  Updated : Sep 28, 2016 11:52 am IST

अलगाववादियों के मार्च के आह्वान के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कोईमोह में आज कफ्र्यू लगा दिया गया और शेष घाटी में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी रहा।

curfew imposed on koimoh area of kashmir- India TV Hindi
curfew imposed on koimoh area of kashmir

श्रीनगर: अलगाववादियों के मार्च के आह्वान के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कोईमोह में आज कफ्र्यू लगा दिया गया और शेष घाटी में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी रहा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में मार्च के अलगाववादियों के आह्वान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए शहर में कफ्र्यू लगाया गया है।

कश्मीर में मौजूदा विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अलगावादियों ने लोगों से कोईमोह समेत विभिन्न तहसील मुख्यालयों तक आज मार्च निकालने का आह्वान किया है।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि कश्मीर के किसी भी अन्य क्षेत्र में कफ्र्यू नहीं लगाया गया है लेकिन शेष घाटी में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लागू है।

इस बीच, अलगाववादियों के बंद के आह्वान के मद्देनजर घाटी में आज लगातार 82वें दिन जनजीवन प्रभावित रहा लेकिन शहर में निजी वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिली ।

स्कूल, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक संस्थान बंद रहे। घाटी में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे। दक्षिण कश्मीर में 8जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में जारी अशांति के दौरान हुई झड़पों में अभी तक दो पुलिस कर्मियों समेत कम से कम 82 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत