1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछले 5 सालों में साइबर क्राइम में 424% की वृद्धि हुई

पिछले 5 सालों में साइबर क्राइम में 424% की वृद्धि हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2016 02:41 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 02:41 pm IST

सरकार ने आज कहा कि वर्ष 2011 से लेकर पिछले 5 वर्षों में साइबर अपराधों की घटनाओं में 424% की वृद्धि हुई है और इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

cyber crime increasewd to 424 percent in past 5 years- India TV Hindi
cyber crime increasewd to 424 percent in past 5 years

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि वर्ष 2011 से लेकर पिछले 5 वर्षों में साइबर अपराधों की घटनाओं में 424% की वृद्धि हुई है और इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 5 वर्षों में साइबर अपराधों की घटनाओं में 424% की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने बताया कि एनसीआरबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2011 में साइबर अपराध के 2213, वर्ष 2012 में 3477, वर्ष 2013 में 5693, वर्ष 2014 में 9622 तथा वर्ष 2015 में 11592 मामले पंजीकृत किए गए।

मंत्री ने कहा कि ये मामले साइबर अपराध की घटनाओं में 424 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में सरकार गहन सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में प्रतिष्ठानों के बीच उत्तरदायित्वों के स्पष्ट विभाजन के लिए बहुस्तरीय दृष्किोण सहित साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के वास्ते एक ढांचे का कार्यान्वयन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत