1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डिग्री मामले में स्मृति ईरानी को बड़ी राहत, समन की मांग वाली याचिका खारिज

डिग्री मामले में स्मृति ईरानी को बड़ी राहत, समन की मांग वाली याचिका खारिज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:00 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:00 pm IST

डिग्री में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डिग्री मामले में स्मृति ईरानी को समन नहीं करने का फैसला लिया है।

Smrit Irani, Degree case, Court- India TV Hindi
Smriti Irani Image Source : PTI

नई दिल्ली: डिग्री केस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डिग्री मामले में स्मृति ईरानी को समन नहीं करने का फैसला लिया है। कोर्ट ने वह याचिका खारिज कर दी जिसमें स्मृति ईरानी को समन करने की मांग की गई थी। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग को अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में कथित तौर पर झूठी जानकारी देने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता अहमर खान ने आरोप लगाया था कि 2004, 2011 और 2014 में दायर अपने हलफनामों में स्मृति ने सही जानकारी नहीं दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत