1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अच्छी खबर: दिल्ली सरकार ने गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाई

अच्छी खबर: दिल्ली सरकार ने गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाई

 Written By: IANS
 Published : Dec 08, 2016 09:17 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 09:17 pm IST

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सरकारी विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की वेतन वृद्धि कर दी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से लगभग 17 हजार शिक्षकों को लाभ होने की उम्मीद है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सरकारी स्कूलों में  कार्यरत अतिथि शिक्षकों की वेतन वृद्धि कर दी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से लगभग 17 हजार शिक्षकों को लाभ होने की उम्मीद है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया, "जिन शिक्षकों का पहले एक महीने का वेतन 17,500 रुपये था, उन्हें अब 32,000 रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार जिन्हें 20,000 और 22,500 रुपये मिलते थे, उन्हें अब क्रमश: 33,120 और 34,100 रुपये मिलेंगे।" यह फैसला गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया।

केजरीवाल ने कहा कि पहले अतिथि शिक्षकों को दिन के हिसाब से वेतन मिलते थे, लेकिन अब उन्हें तय मासिक वेतन दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अब अतिथि शिक्षक भी साल में आठ आकस्मिक छुट्टी के हकदार होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत