1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के केजरीवाल के मंत्री, फेंका पत्रकार का मोबाइल

Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के केजरीवाल के मंत्री, फेंका पत्रकार का मोबाइल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2016 09:10 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 09:10 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया की चपेट में आकर मरीज दम तोड़ रहे हैं और दिल्ली के मंत्री मजे से घूम रहे हैं। अस्पतालों में दवा, डॉक्टर और बेड के लिए हाहाकार मचा

india tv- India TV Hindi
satyendra jain Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया की चपेट में आकर मरीज दम तोड़ रहे हैं और दिल्ली के मंत्री मजे से घूम रहे हैं। अस्पतालों में दवा, डॉक्टर और बेड के लिए हाहाकार मचा है और केजरीवाल के सिपहसालार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आज ही गोवा से दिल्ली और प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन सवालों पर अपना आपा खो बैठे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने इलाज के लिए बैंगलोर में हैं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कल रात से फिनलैंड के दौरे पर हैं। परिवहन मंत्री गोपाल राय पार्टी के काम से छत्तीसगढ़ में हैं तो दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन हज करने गए हैं, यहां तक कि दिल्ली के एलजी नजीब जंग भी इस वक्त अमेरिका में हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन चुनाव प्रचार के लिए गोवा में थे जो आज ही दिल्ली लौटे हैं।

Also read:

चिकनगुनिया से मौतों के सवाल पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन आज ही गोवा से दिल्ली लौटे है। लौटते ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन सवालों पर अपना आपा खो बैठे और कहने लगे कि सवाल पूछने के लिए पत्रकारों के मोबाइल पर मैसेज आ रहे हैं। जब एक पत्रकार ने मैसेज दिखाने की चुनौती देते अपना मोबाइल सत्येंद्र जैन को दिया तो उन्होंने पत्रकार का मोबाइल ही फेंक दिया।

चिकनगुनिया से दिल्ली में 4 की मौत

बेहाल दिल्ली पर सियासी वार पलटवार का ये आलम तब है जब दिल्ली में चिकनगुनिया ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

  • चिकनगुनिया की वजह से दिल्ली में 4 लोगों की मौत हो चुकी है
  • इस मौसम में चिकनगुनिया के मामले 1,000 से ज्यादा पहुंच गए हैं
  • 1 हफ्ते में चिकनगुनिया के मामलों में करीब 90 फीसदी तेजी आई है
  • डेंगू की वजह से भी अब तक दिल्ली में 4 मरीज दम तोड़ चुके हैं

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत