1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बैंकों की आज से शुरू होने वाली हड़ताल रद्द, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

बैंकों की आज से शुरू होने वाली हड़ताल रद्द, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2016 10:44 am IST,  Updated : Jul 12, 2016 10:44 am IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने आज से हड़ताल पर जाने पर सोमवार को रोक लगा दी।

Delhi HC calls off sbi and idbi bank strike- India TV Hindi
Delhi HC calls off sbi and idbi bank strike

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने आज से हड़ताल पर जाने पर सोमवार को रोक लगा दी। बैंक कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों के विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति वी.के राव ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक के चार सहयोगी बैंकों की याचिका पर यह आदेश जारी किया। अदालत ने ‘स्टेट सेक्टर बैंक इम्प्लायीज एसोसिएशन’ और ‘ऑल इंडिया बैंक इम्प्लायीज एसोसिएशन’ के दो दिन की हड़ताल पर जाने पर रोक लगा दी। अदालत ने अगली सुनवाई तक उनके हड़ताल पर जाने पर रोक लगा दी। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों का एक तबका भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों के प्रस्तावित विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के कदम का विरोध कर रहा है। उन्होंने मंगलवार से देशभर में हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लायीज एसोसिएशन के महासचिव सी.एच वेंकटचलम ने पिछले हफ्ते कहा था कि मुख्य श्रम आयुक्त के साथ समझौता बैठक नाकाम रही। इसलिए हम हड़ताल के अपने आह्वान पर कायम रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत