1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगस्त के अगले सप्ताह में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलाएगी दिल्ली मेट्रो

अगस्त के अगले सप्ताह में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलाएगी दिल्ली मेट्रो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 05:46 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो को इस महीने के अगले सप्ताह में अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलानी होगी क्योंकि इस त्योहारी मौसम में यात्रियों की संख्या में पांच फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान

delhi metro- India TV Hindi
delhi metro

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो को इस महीने के अगले सप्ताह में अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलानी होगी क्योंकि इस त्योहारी मौसम में यात्रियों की संख्या में पांच फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। मेट्रो ट्रेन 17 अगस्त और 18 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर 106 अतिरिक्त चक्कर लगाएगी। डीएमआरसी के अधिकारियों ने टिकट वेंडिंग मशीन और प्रवेश द्वारों की संख्या बढ़ाई है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक बयान जारी कर कहा, अगस्त के अगले सप्ताह में शनिवार को 34 अतिरिक्त चक्कर और रविवार को 95 अतिरिक्त चक्कर लगाने की योजना बनाई गई है ताकि यात्रियों को सहूलियत हो। अधिकारियों ने कहा कि पूरे वर्ष में यात्री संख्या के औसत में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का मतलब है कि प्रति दिन एक से डेढ़ लाख अतिरिक्त यात्री होंगे। रोजाना यात्रियों की संख्या जुलाई तक 26 . 61 लाख है।

सुविधाओं में बढ़ोतरी के तहत मेट्रो ने 180 नये एएफसी गेट, सौ अतिरिक्त टिकट वेंडिंग मशीन और 118 कोच पिछले एक वर्ष में लाइन संख्या पांच और लाइन संख्या छह में जोड़े हैं।

राजीव चौक, हुडा सिटी सेंटर, एमजी रोड और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित लाइन दो और लाइन तीन के नौ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अतिरिक्त स्वचालित सीढ़ियां, प्रवेश और निकासी द्वार और टिकट काउंटर लगाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत