1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवायजरी, कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवायजरी, कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2016 11:35 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 11:35 pm IST

पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की तरफ से जवाबी हमले की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों को एडवायरी जारी करके कड़ी सुरक्षा एवं चौकसी बनाए रखने के लिए कहा।

Delhi police- India TV Hindi
Delhi police

नई दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा हाल में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की तरफ से जवाबी हमले की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों को एडवायरी जारी करके कड़ी सुरक्षा एवं चौकसी बनाए रखने के लिए कहा। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

स्पेशल सेल की ओर से जारी एडवायजरी 11 जिलों के सभी डीसीपी सहित दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को भेजा गया। इसमें अधिकारियों से महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं, महत्वपूर्ण संस्थानों, कारोबारी प्रतिष्ठानों तथा भीड़ भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। 

एडवायजरी में कहा गया कि आतंकी हमले से बचने के लिए भीड़ भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों तथा सार्वजनिक बिन्दुओं पर पुलिसकर्मियों की दिखने वाली तैनाती हो, पुलिस गश्ती वाहनों की आवाजाही हो तथा बाजार समितियों के साथ स्थानीय पुलिस का समन्वय हो। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत