1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने बरामद की दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख की कार

दिल्ली पुलिस ने बरामद की दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख की कार

 Written By: Abhay Parashar
 Published : Mar 05, 2020 04:05 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 05:24 pm IST

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शाहरुख की वो कार बरामद कर ली है जिसमें वो फरार हुआ था। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम उसे कल शामली भी लेकर गई थी। शाहरुख को उन जगहों पर ले जाया गया, जहां वो फरार होने के दौरान रुका था। अभी तक क्राइम ब्रांच की टीम शाहरुख का मोबाइल और पिस्तौल बरामद नहीं कर पाई है।

Shahrukh- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने बरामद की दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख की कार Image Source : FILE

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शाहरुख की वो कार बरामद कर ली है जिसमें वो फरार हुआ था। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम उसे कल शामली भी लेकर गई थी। शाहरुख को उन जगहों पर ले जाया गया, जहां वो फरार होने के दौरान रुका था। अभी तक क्राइम ब्रांच की टीम शाहरुख का मोबाइल और पिस्तौल बरामद नहीं कर पाई है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार कार शाहरुख के चाचा के लड़के की है। आपको बता दें कि दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्टल तानने वाला और फायरिंग करने के आरोपी शाहरुख को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वो फिलहाल 4 दिन की पुलिस रिमांड में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत