1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुर रेल हादसा: झांसी DRM का तबादला, पांच अधिकारी सस्पेंड

कानपुर रेल हादसा: झांसी DRM का तबादला, पांच अधिकारी सस्पेंड

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2016 09:37 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 09:37 pm IST

इंदौर-पटना रेल हादसे को लेकर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झांसी मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (DRM) एसके अग्रवाल का तबादला कर दिया और पांच वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

Indore-patna accident- India TV Hindi
Indore-patna accident Image Source : PTI

नयी दिल्ली: इंदौर-पटना रेल हादसे को लेकर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झांसी मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (DRM) एसके अग्रवाल का तबादला कर दिया और पांच वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस हादसे में 150 लोगों की मौत हुई है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रेलवे के मुताबिक, वरिष्ठ मंडलीय यांत्रिक इंजीनियर (गाड़ी और डिब्बे) नवेद तालिब, मंडलीय इंजीनियर एमके मिश्र, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर अंबिका प्रसाद ओझा, सेक्शन इंजीनियर ईश्वर दास और वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सुशील कुमार गुप्ता को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है। झांसी के DRM का तबादला रांची कर दिया गया है जबकि पांच अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, जिम्मेदारी तय करने के लिए कार्रवाई जरूरी थी। तबादला और निलंबन का आदेश जांच पूरी होने तक जारी किए गए हैं जो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) कर रहे हैं। प्रथम दृष्टता जांच के मुताबिक, इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 कोच झांसी मंडल में कानपुर के पास पुखरायां में रेल की पटरी टूटी होने की वजह से पटरी से उतर गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत