1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान में मांगा गया चंदा

VIDEO: कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान में मांगा गया चंदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2016 09:15 pm IST,  Updated : Jul 01, 2016 09:19 pm IST

नई दिल्ली: आज जुम्मे के दिन पाकिस्तान के कराची शहर में कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए चंदा वसूला गया। पाकिस्तान में खुलेआम कश्मीर में आतंकवादियों की मदद के लिए बीच सड़क पर पैसे वसूले

pakistan- India TV Hindi
pakistan

नई दिल्ली: आज जुम्मे के दिन पाकिस्तान के कराची शहर में कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए चंदा वसूला गया। पाकिस्तान में खुलेआम कश्मीर में आतंकवादियों की मदद के लिए बीच सड़क पर पैसे वसूले गए। कराची में आई आज की तस्वीर पाकिस्तान के सभी दावों की पोल खोलती है। कराची के भीड़भाड़ वाले इलाके में बीच सड़क पर आज पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन कश्मीर में जेहाद के लोगों से पैसे मांग रहे थे।

चौराहे पर कश्मीर के आतंकवादियों के लिए चंदा

कश्मीर में आतंकवादियों की मदद के लिए कराची शहर में चंदा वसूला जा रहा था। पाकिस्तान कैसे दुनिया की आंखों में धूल झोंक रहा है और खुलेआम कश्मीर में आतंकवादियों की मदद के लिए पैसे इकट्ठा किए जा रहे हैं। सामने आई तस्वीरों ने पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। पाकिस्तान में खुलेआम कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए चंदे वसूले जा रहे थे।

सड़क पर उतरे दहशतगर्द

खबर है कि इसी तरह पाकिस्तान के कई शहरों में वसूली की गई। लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठन के दहशतगर्द आज सड़क पर उतरे। कश्मीर में खून बहाने वाले आतंकवादियों के लिए पाकिस्तान में चंदा वसूला गया।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत