1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरमेहर विवाद: जावेद अख्तर को खेल मंत्री का जवाब, हमारे खिलाड़ियों को अनपढ़ ना कहें

गुरमेहर विवाद: जावेद अख्तर को खेल मंत्री का जवाब, हमारे खिलाड़ियों को अनपढ़ ना कहें

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2017 10:54 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 11:21 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल आज दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर की आलोचना करने वाले खिलाड़ियों के पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि अपने खिलाड़ियों पर देश को गर्व है

vijay goel- India TV Hindi
vijay goel

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल आज दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर की आलोचना करने वाले खिलाड़ियों के पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि अपने खिलाड़ियों पर देश को गर्व है और उनके साथ निरक्षरों जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। गोयल ने ट्वीट किया, हमारे खिलाड़ियों को अनपढ़ ना कहें। आप अपने क्षेत्र के महारथी हैं और वे अपने क्षेत्र के। भारत को उन पर गर्व है।

उनका यह ट्वीट गीतकार जावेद अख्तर की टिप्पणी के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने लिखा था, मुश्किल से पढ़ा लिखा कोई खिलाड़ी या पहलवान शहीद की शांतिप्रिय बेटी को ट्रोल करता है तो यह समझ में आता है लेकिन पढ़े-लिखे लोगों को क्या हो गया है।

ये भी पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपने रुख और भारत तथा पाकिस्तान के बीच शांति की वकालत को लेकर अपने वीडियो अभियान की वजह से 20 वर्षीय गुरमेहर को सोशल मीडिया पर काफी तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, ओलंपिक पुरस्कार विजेता योगेश्वर दत्त, पहलवान बहनें गीता और बबीता फोगाट तथा उनके पिता महावीर फोगाट ने सोशल मीडिया के जरिए गुरमेहर के विचारों पर सवाल उठाऐ थे जिसके बाद जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने यह टिप्पणी की।

दत्ता ने अख्तर की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा है, आपने कविताएं और कहानियां लिखी होंगी लेकिन हमने भी विश्व मंच पर भारत के लिए इतिहास रचा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, देशभक्त या शहीद होने के लिए या इससे जुड़ी किसी बात पर अपनी राय देने के लिए बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा होना जरूरी नहीं है। मुझे जो सही लगा मैंने कहा, इसका मेरी शिक्षा से कोई लेनादेना नहीं है।

गुरमेहर कौर के समर्थन में आज क्रिकेटर गौतम गंभीर आए, वहीं छात्रा का मजाक उड़ाने पर हो रही आलोचना के बाद वीरेंद्र सहवाग रक्षात्मक हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत