1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: सेना से मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर, 2 जवान जख्मी

कश्मीर: सेना से मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर, 2 जवान जख्मी

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2016 08:40 pm IST,  Updated : May 21, 2016 08:42 pm IST

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा, "कुपवाड़ा

jammu kashmir- India TV Hindi
jammu kashmir

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा, "कुपवाड़ा जिले के चक द्रुगमुल्ला इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए।"

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पास से पांच हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है और तलाशी अभियान जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "चाक द्रुगमुल्ला गांव में छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के दो जवान घायल हो गए।" घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

मुठभेड़ खत्म होने से पहले अधिकारी ने कहा था, "आतंकवादियों का एक समूह गांव में एक मकान में जा छिपा, जिसे राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तथा पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत