नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में सेना ने आतंकियों के एक दल के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। श्रीनगर के बाहरी हिस्से रणबीरगढ़ में सेना को एक ठिकाने पर 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
Related Stories
बता दें खुफिया इनपुट्स के बाद शुरू हुए एक सर्च ऑपरेशन के बीच ही यहां पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सेना ने इनके खिलाफ काउंटर ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि सेना को शनिवार सुबह इस इलाके में आतंकियों के एक दल के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ जवानों के साथ इस इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।