1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Exclusive: थल सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत, बताया क्या हैं प्राथमिकताएं

Exclusive: थल सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत, बताया क्या हैं प्राथमिकताएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 08:05 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 08:05 pm IST

जनरल नरवणे ने कहा कि टेररिस्ट कैंप और टेररिस्ट एक्टिविटी कई सालों से चल रही है, हमारी कोशिश हमेशा रहती है कि आतंकवादियों को सरहद के उस पार ही रोक दें।

General Manoj Mukund Naravane - India TV Hindi
Army Chief General Manoj Mukund Naravane inspects the Guard of Honour at South Block lawns in New Delhi, Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश के सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल एमएम नरवणे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी हमेशा यही प्राथमिकता रहेगी कि हमेशा ऑपरेशनली तैयार रहे, इसके लिए आधुनिकीकरण जो एक लगातार प्रक्रिया है उसपर जोर देंगे।उन्होंने कहा कि दूसरी प्राथमिकता जवानों का वेलफेयर और ट्रेनिंग पर जोर होगा। तीसरा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेल्पमेंट जिससे हमारी क्षमता बढ़ती रहेगी और चौथी बात कि हम जवानों को सुरक्षा के बारे में, उनका ध्यान और आकर्षित करें खासकर सोशल मीडिया और इंटरनेट का जमाना है जिससे गलत खबर फैलती है और आखिर में मानव अधिकार पर भी जोर देंगे।

जनरल नरवणे ने कहा कि टेररिस्ट कैंप और टेररिस्ट एक्टिविटी कई सालों से चल रही है, हमारी कोशिश हमेशा रहती है कि आतंकवादियों को सरहद के उस पार ही रोक दें, लेकिन जब वो अंदर आते हैं तब भी हमारा एक काउंटर टेरेरिस्ट ग्रिड है जो काफी मजबूत है और उसके जरिए ज्यादातर आतंकवादी मारे  ही जाते हैं। उन्होंने भारतीय सैनिकों को संदेश देते हुए कहा कि जहां पर भी तैनात हैं, वहां तैयार रहें और चौकस रहें, सारा देश उनके साथ खड़ा है, खुद को सरहद पर अकेला न समझें। हमारी सेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत