1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चार नये लेखकों को झानपीठ नवलेखन पुरस्कार

चार नये लेखकों को झानपीठ नवलेखन पुरस्कार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2016 07:35 am IST,  Updated : Jul 29, 2016 07:35 am IST

नयी दिल्ली: चार लेखकों को वर्ष 2015 के लिए भारतीय ग्यानपीठ का 11वां नवलेखन पुरस्कार गुरुवार को यहां एक समारोह में प्रदान किया गया। इन लेखकों में तीन लेखक राजस्थान के हैं। अमलेंदु तिवारी और

gyanpeeth-awards- India TV Hindi
gyanpeeth-awards

नयी दिल्ली: चार लेखकों को वर्ष 2015 के लिए भारतीय ग्यानपीठ का 11वां नवलेखन पुरस्कार गुरुवार को यहां एक समारोह में प्रदान किया गया। इन लेखकों में तीन लेखक राजस्थान के हैं। अमलेंदु तिवारी और बलराम कावंत उनके उपन्यास परित्यक्त और सारा मोरिला के लिए सम्मानित किये गए। जबकि ओम नागर और तसनीम खान को क्रमश: नीब के चिरे से और ये मेरे रहनुमा के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों का चयन वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार मधुसूदन आनंद के नेतृत्व वाली समिति ने किया। इस समिति में जानेमाने साहित्यिक हस्तियां जैसे विष्णु नागर, गोविंद प्रसाद और ओम निश्चल शामिल थे। समारोह में ग्यानपीठ निदेशक लीलाधर मांडलोई मौजूद थे। उन्होंने कहा कि तिवारी और ओम नागर को 50-50 हजार रूपये, एक प्रमाणपत्र और वाग्देवी की प्रतिमा दी जाएगी। इसके अलावा दो को पुरस्कृत करने के अलावा भारतीय ग्यानपीठ पुरस्कार पाने वाले चारों लेखकों की कृतियों का प्रकाशन भी करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत