1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खत्म हुआ इंतजार, 8 जुलाई से मिलेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’

खत्म हुआ इंतजार, 8 जुलाई से मिलेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 04:03 pm IST

नई दिल्ली: कुछ महीने पहले सबसे सस्ता स्मार्टफोन बेचने का दावा करने की वजह से चर्चा में आई रिंगिंग बेल्स 8 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से फ्रीडम 251 फोन का वितरण शुरू करेगी। रिंगिंग बेल्स

freedom smartphone- India TV Hindi
freedom smartphone

नई दिल्ली: कुछ महीने पहले सबसे सस्ता स्मार्टफोन बेचने का दावा करने की वजह से चर्चा में आई रिंगिंग बेल्स 8 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से फ्रीडम 251 फोन का वितरण शुरू करेगी। रिंगिंग बेल्स के निदेशक मोहित गोयल ने आज यहां अन्य उत्पाद पेश करते हुए कहा, हम पहले चरण में ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से 5,000 फ्रीडम 251 फोन की डिलिवरी शुरू करेंगे। कंपनी द्वारा पेश अन्य उत्पादों में 9,990 रुपये में एलईडी टीवी भी शामिल है।

उन्होंने दावा किया कि कंपनी 251 रुपये प्रति इकाई की कीमत पर दो लाख स्मार्टफोन बेचने को तैयार है, लेकिन इसके लिए उसे सरकार के सहयोग की जरूरत होगी। गोयल ने दावा कि करीब 30,000 ग्राहकों ने गड़बड़ी के बावजूद फोन के लिए बुकिंग की वहीं 7 करोड़ लोगों ने इसके लिए साइंड अप किया था।

हालांकि बाद में सरकारी एजेंसियों की गहरी निगरानी के मद्देनजर कंपनी ने इस उत्पाद को वापस ले लिया तथा लोगों का पैसा लौटा दिया। बाद में कंपनी ने कहा कि जिन लोगों ने फोन के लिए ऑर्डर दिया है उन्हें डिलिवरी पर नकद प्राप्ति पर यह फोन दिया जाएगा।

फोन की लागत के बारे में गोयल ने दावा किया इसकी कीमतों को नीचे रखने के लिए मोबाइल एप्लिकेशंस भारती साफ्टबैंक के उद्यम हाइक मैसेंजर से गठजोड़ किया गया है। कंपनी ने इस मौके पर 699 से 999 रुपये की कीमत के चार नए फीचर फोन तथा 3,999 से 4,449 रुपये की कीमत वाले दो स्मार्टफोन भी पेश किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत