1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: गाय ले जा रहे कुछ लोगों की गोरक्षकों ने की पिटाई, एक की मौत

राजस्थान: गाय ले जा रहे कुछ लोगों की गोरक्षकों ने की पिटाई, एक की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2017 09:45 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 09:47 pm IST

राजस्थान के अलवर शहर के बहरोड थाना क्षेत्र में गत शनिवार को अवैध रूप से गोवंश ले जाते समय हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित मारपीट में घायल एक व्यक्ति ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कानून हाथ में लेने

rajasthan- India TV Hindi
rajasthan

बहरोड: राजस्थान के अलवर शहर के बहरोड थाना क्षेत्र में गत शनिवार को अवैध रूप से गोवंश ले जाते समय हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित मारपीट में घायल एक व्यक्ति ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कानून हाथ में लेने को किसी को अधिकार नहीं है जिसने भी कानून हाथ में लिया है पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस के अनुसार चार वाहनों में अवैध रूप से गोवंश को हरियाणा की ओर ले जाने की सूचना मिलने पर बहरोड के निकट वाहनों को रोक कर उसमे सवार दस लोगों को उतार कर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और गौवंश को मुक्त कर दिया।

ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि मारपीट में हरियाणा के नूंह निवासी पहलू खां (50) समेत चार लोग घायल हो गये थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस सम्बध में अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे पहलू खां समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों ने सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था।

उन्होंने बताया कि पहलू खां ने सोमवार की रात को उपचार दौरान दम तोड दिया था। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने कल मंगलवार को मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

इधर, राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में गोवंश के परिवहन को लेकर कानून बना हुआ है। लम्बी दूरी से वाहनों में अवैध रूप से गोवंश बहरोड तक ले आये। कुछ लोगों ने अवैध रूप से गोवंश ले जाने वाले लोगों को पकडा, लेकिन कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। जिन लोगों ने भी कानून हाथ में लिया है पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत