1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली एयरपोर्ट से 25 करोड़ का सोना गायब, CVC ने कस्टम से मांगी रिपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट से 25 करोड़ का सोना गायब, CVC ने कस्टम से मांगी रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2016 09:02 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 09:02 pm IST

केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गायब 80 किलो सोने के मामले में सीमा शुल्क विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

IGI Airport- India TV Hindi
IGI Airport

नई दिल्ली: केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गायब 80 किलो सोने के मामले में सीमा शुल्क विभाग से रिपोर्ट मांगी है। सीवीसी ने विभाग को निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए अपने सभी गोदामों में स्टॉक का बेहतर तरीके से हिसाब-किताब रखे। मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर संज्ञान लेते हुए सीवीसी ने कस्टम विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

सू्त्रों के मुताबिक सीवीसी ने कस्टम विभाग से कहा है कि किसी भी तरह की चूक या गलती से बचने के लिए अपने सभी वॉल्ट में रखे सोने की नए सिरे से जांच करे और उसका पूरा हिसाब-किताब रखे। 

गौरतलब है कि तस्करों से बरामद किये गये करीब 25 करोड़ रपये का सोना इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रहस्यमय ढंग से गायाब हो गया था। वित्त मंत्रालय ने पहले ही इस मामले की सीबीआई से जांच करने की सिफारिश की हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत