1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 500-1000 के नोट का इस्तेमाल 72 घंटे और कर सकेंगे, समय सीमा बढ़ाई गई

500-1000 के नोट का इस्तेमाल 72 घंटे और कर सकेंगे, समय सीमा बढ़ाई गई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 11, 2016 07:26 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 08:10 pm IST

लोगों की सुविधा के लिए 500 और1000 के नोटों के इस्तेमाल की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अस्पताल, रेलवे बुकिंग, एयरपोर्ट, पेट्रोल पंप और बिजली बिल आदि जमा कराने के लिए 500 और 1000 के पुराने नोटों को इस्तेमाल अगले 72 घंटे तक किया जा सकता है।

Rs1000-500 - India TV Hindi
Rs1000-500

नई दिल्ली: लोगों की सुविधा के लिए 500 और1000 के नोटों के इस्तेमाल की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अस्पताल, रेलवे बुकिंग, एयरपोर्ट, पेट्रोल पंप और बिजली बिल आदि जमा कराने के लिए 500 और 1000 के पुराने नोटों को इस्तेमाल अगले 72 घंटे तक किया जा सकता है। इससे पहले इसकी मियाद आज देर रात तक की थी। लेकिन लोगों की परेशानी के मद्देनजर सरकार ने इस समय सीमा को 14 नवंबर की रात 12 बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

पढ़ें: 500, 1000 के नोट बंद हुए लेकिन नहीं होगा आपका नुकसान, जानिए कैसे

इन जगहों पर कर सकेंगे पुराने नोट का इस्तेमाल

  • पेट्रोल पंप
  • सीएनजी स्टेशन
  • सरकारी अस्पताल
  • रेलवे बुकिंग काउंटर
  • एयरपोर्ट​

इन्हें भी पढें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत