1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. GSEB Gujarat SSC Result 2017: गुजरात 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित

GSEB Gujarat SSC Result 2017: गुजरात 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2017 11:12 am IST,  Updated : May 29, 2017 12:26 pm IST

गुजरात सेकंडरी ऐंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड के दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र गुजरात सेकंडरी ऐंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर र‍िजल्ट देख सकते हैं।

Gujrat 10th board result- India TV Hindi
Gujrat 10th board result

अहमदाबाद: गुजरात सेकंडरी ऐंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड के दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र गुजरात शिक्षा विभाग की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर रिज़ल्ट देख सकते हैं। 

गुजरात सेकंडरी ऐंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 15 मार्च से 25 मार्च के बीच इस परीक्षा का आयोजन किया था। ऐसे में सभी स्‍टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  www.gseb.org पर रिज़ल्ट देख सकते हैं। 

इससे पहले बोर्ड ने 11 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे जिसमें 138727 छात्र बैठे थे। इनमें से 81.89 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 

गुजरात बोर्ड पूरे गुजरात राज्य में शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए जमीनी स्‍तर पर प्रयास कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक हर साल छात्रों के परिणाम प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है। यहां पर साल 2013 में 75.34 फीसदी, 2014 में 79.71 फीसदी इसके बाद 2015 में, उत्तीर्ण स्‍टूडेंट का प्रतिशत 83.12 था। इसके बाद वर्ष 2016 में 86.69 था। जि‍समें 84.62 फीसदी लड़के और 85.29 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। ऐसे में शैक्ष‍िक विशेषज्ञों को उम्‍मीद है कि इस साल यह लगभग 89 हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत