1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेक बाउंस मामले में माल्या के खिलाफ सुनवाई 6 अगस्त को

चेक बाउंस मामले में माल्या के खिलाफ सुनवाई 6 अगस्त को

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2016 06:44 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 06:44 pm IST

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दायर चेक बाउंस मामले की सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की।

Vijay Mallya
- India TV Hindi
Vijay Mallya

दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दायर चेक बाउंस मामले की सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की। अदालत ने माल्या को आरोपी के रूप में आज तलब किया था लेकिन अब अगली तारीख तय की क्योंकि माल्या के वकील ने उन्हें बताया कि उनके सम्मन आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है।

निचली अदालत ने इस कंपनी की शिकायत के बाद माल्या को आरोपी के रूप में तलब किया था। राजधानी के आईजीआई हवाई अड्डे का संचालन करने वाली इस कंपनी का दावा है कि किंगफिशर एयरलाइंस (केएफए) द्वारा 22 फरवरी 2012 को जारी एक करोड़ रुपए का चेक कोष नहीं होने पर एक महीने के बाद उनके पास वापस आ गया। कंपनी ने जून 2012 में केएफए के कुल 7 . 5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस होने पर चार मामले दर्ज कराए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत