1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदुत्व जीवन का तरीका है, अधिकांश धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज- हिमंत बिस्व सरमा

हिंदुत्व जीवन का तरीका है, अधिकांश धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज- हिमंत बिस्व सरमा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2021 08:56 am IST,  Updated : Jul 11, 2021 08:56 am IST

‘‘लव जिहाद’’ के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है लेकिन उन्होंने कहा कि किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Himant Biswa Sarma statement on hindutva love jihad हिंदुत्व जीवन का तरीका है, अधिकांश धर्मों के अनु- India TV Hindi
हिंदुत्व जीवन का तरीका है, अधिकांश धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज- हिमंत बिस्व सरमा Image Source : PTI

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। उन्होंने दावा किया कि अधिकतरधर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने राज्य में उनकी सरकार का दूसरा महीना पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिंदुत्व की शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? लगभग हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं।’’

सरमा ने कहा, ‘‘हिंदुत्व को ‘‘हटाया’’ नहीं जा सकता क्योंकि इसका मतलब होगा ‘‘अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना।’’

‘‘लव जिहाद’’ के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है लेकिन उन्होंने कहा कि किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिये जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी - चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

विपक्ष द्वारा उनके उस बयान के लिए आलोचना के बारे में पूछे जाने पर कि विधायक कानून बनाने के लिए हैं और मंत्री निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए जिम्मेदार हैं, सरमा ने दावा किया कि भारत का संविधान यही कहता है और विधानसभा में इस संबंध में ‘‘विधायक मंत्रियों से ऊपर होते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत