जयपुर: राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि 55 साल से अधिक आयु के व्यक्ति को होमगार्ड में भर्ती नहीं किया जाएगा।
कटारिया ने आज गृह रक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बताया कि सीमा होम गार्ड की रिक्तियों एवं 70 प्रतिशत से अधिक नियोजन वाले केन्द्रों पर अब स्वयं सेवकों की भर्ती की जायेगी।
सरकार ने निजी सुरक्षा एजेंसी में 25 प्रतिशत होमगार्डस स्वयं सेवकों को नियोजित करने की सहमति दे दी है।
उन्होंने बताया कि सीमा गृह रक्षा के नियोजन बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर एवं श्रीगंगानगर जिलों में 2,664 स्वीकृत स्वयंसेवक हैं।