1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड के सारयकेला में आईईडी धमाका, 11 जवान ज़ख्मी

झारखंड के सारयकेला में आईईडी धमाका, 11 जवान ज़ख्मी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2019 08:58 am IST,  Updated : May 28, 2019 08:58 am IST

धमाके में 11 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में 8 जवान कोबरा बटालियन के हैं और 3 जवान झारखंड पुलिस के हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

झारखंड के सारयकेला में आईईडी धमाका, 11 जवान ज़ख्मी- India TV Hindi
झारखंड के सारयकेला में आईईडी धमाका, 11 जवान ज़ख्मी

नई दिल्ली: झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। सुबह चार बजकर 53 मिनट पर सरायकेला के कुचाई में ये धमाका हुआ। धमाका उस वक्त किया गया जब वहां से कोबरा और झारखंड पुलिस की टीम गुजर रही थी। 

Related Stories

धमाके में 11 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में 8 जवान कोबरा बटालियन के हैं और 3 जवान झारखंड पुलिस के हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत