1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

11 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2016 07:45 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 07:45 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

असम: पुलिस फायरिंग से गिरा बिजली का तार, करंट लगने से 11 लोगों की मौत

असम में पुलिस फायरिंग में बिजली का तार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हुए है। पुलिस की गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई जबकि 10 लोगों की मौत करंट लगने से हुई। आगे पढ़े

दिल्ली मेट्रो: कंट्रोलर को चाकू मार बदमाशों ने 12 लाख लूटे

राजेन्द्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर आज बदमाशों ने दिल्ली मेट्रो के एक कर्मी को चाकू मार दिया और उससे 12 लाख रूपया नकदी लूट ली। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने स्टेशन के नियंत्रण कक्ष में जहां टिकट काउंटर स्थित है, अधिकारी पर चाकू से हमला किया और नकदी लूट ली। आगे पढ़े

केरल मंदिर अग्निकांड में अब तक 112 लोगों की मौत, 25 के खिलाफ FIR दर्ज

केरल के कोल्लम जिले में स्थित पुत्तिंगल मंदिर में रविवार तड़के आतिशबाजी के कारण लगी आग से हुई त्रासदी में मरने वालों की संख्या 112 हो चुकी है। चिकित्सकों और अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। आगे पढ़े

लड़कियों ने जींस या तंग कपड़े पहने तो परिवार समेत बहिष्कार होगा: पंचायती फरमान

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक गांव की पंचायत ने लड़कियों के जींस तथा अन्य तंग कपड़े पहनने को सामाजिक बुराइयों की बड़ी वजह करार देते हुए ऐसे वस्त्र पहनने पर पाबंदी लगा दी है और आगाह किया है कि इसका पालन नहीं करने वाली लड़कियों और औरतों का उनके परिवार समेत बहिष्कार किया जाएगा। आगे पढ़े

NIT श्रीनगर: परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए गैर-स्थानीय छात्र

श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संथान (NIT) के गैर-स्थानीय छात्रों में से अधिकांश सोमवार को हो रही विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

तेज भूकंप से पाकिस्तान में 6 लोगों की मौत, 25 घायल

पाकिस्तान के कई हिस्सों में कल आए भूकंप के शक्तिशाली झटकों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 6 हो गयी है। अधिकारियों ने आज बताया कि कल भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र से 10-15 सेकेंड की दूरी पर स्थित था। आगे पढ़े

हिलेरी और ट्रंप ने दिया पूर्वोत्तर के जरिए वापसी पर जोर

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ने ही पूर्वोत्तर क्षेत्रों में जीत हासिल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। दोनों ही चाहते हैं कि वह भारी बहुमत हासिल करके जीत सकें। आगे पढ़े

'बेल्जियम का संदिग्ध आतंकी ब्रिटेन में भी था हमले की फिराक में

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के जेवेंतम हवाईअड्डे पर पिछले महीने दो जबरदस्त विस्फोट हुए।  इन विस्फोटों में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक भारतीय महिला समेत 170 से अधिक लोग घायल हैं। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

कॉल और ई-मेल से भी ज्‍यादा आसान हुआ ऑनलाइन पेमेंट करना, शुरू हुआ यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस

सरकार पेमेंट ट्रांसफर को एक मोबाइल कॉल करने या ई-मेल भेजने जितना आसान बनाना चाहती है और इसी लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआई) ने सोमवार को यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को लॉन्‍च किया है। आगे पढ़े

पिछले तीन महीने में BSNL ने जोड़े ढाई गुना ज्‍यादा ग्राहक

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों से तगड़े कॉम्‍पटीशन के बावजूद सरकारी मोबाइल कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड(BSNL ) तेजी से कस्‍टमर्स जोड़ने में कामयाब रही है। आगे पढ़े

RBI के नाम पर ई-मेल भेजकर मांगे जा रहे हैं पैसे, राजन ने कहा जनता से रहें सावधान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर रघुराम राजन ने जनता को आगाह किया है वे उनके या केंद्रीय बैंक के नाम से पैसे की मांग को लेकर आए किसी प्रकार के फर्जी ई-मेल से सावधान रहें और किसी के झांसे में न पड़ें। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

शाहिद-आलिया की ‘उड़ता पंजाब’ का मोशन लोगो हुआ रिलीज़

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का हाल ही में मोशन लोगो रिलीज किया गया है। इस 10 सेकंड के वीडियो में 'उड़ता पंजाब' लिखा हुआ नजर आता है। आगे पढ़े

'द जंगल बुक' बनी वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

भारत में डिजनी की फिल्म 'द जंगल बुक' ने बीते शुक्रवरा को रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। या यूं कहें कि इसने एक बार फिर से सभी को उनके बचपन में पहुंचा दिया है। आगे पढ़े

शाहरुख को सताया ‘डर’, फोन पर सलमान से मांगेंगे मदद

बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख खान को अब एक ‘डर’ सता रहा है। अपने इस डर को दूर करने के लिए वो सलमान खान से मदद मांगने को तैयार हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें

माल्या का दावा, सीपीएल फ्रेंचाइजी खरीदी महज़ 100 डालर में

मुश्किलों में घिरे व्यवसायी विजय माल्या ने दावा किया है कि उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी बारबाडोस ट्राइडेंट्स खरीदने के लिये महज 100 डालर दिये थे। आगे पढ़े

हॉग के साथ गेंदबाजी करने में मजा आता है : चावला

IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि अनुभवी ब्रैड हॉग के साथ गेंदबाजी करने में उन्हें मजा आता है और इस आस्ट्रेलियाई का प्रदर्शन दूसरे छोर से उनके लिये काम आसान कर देता है। आगे पढ़े

जानें आर. अश्विन और एम अश्विन में क्या नाता है

अश्विन का नाम आते ही टीम इंडिया के ऑफ़ स्पिनर आर. अश्विन का नाम ज़हन में आ जाता है लेकिन एक और अश्विन हो जो इस अश्विन के साथ इस बार IPL में एक ही टीम से खेल रहा है। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत