1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 17 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

17 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 08:03 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

मनी लॉन्ड्रिंग केस में विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, गैर जमानती वारंट जारी

शराब कारोबारी और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत ने सोमवार को गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आगे पढ़े

ब्रिटेन ने कोहिनूर हीरा लूटा नहीं, हमने किया गिफ्ट: भारत सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी कोहिनूर हीरे को भारत से लूटकर नहीं ले गई थी, बल्कि सिख सम्राट महाराजा दिलीप सिंह ने उसे ब्रिटेन को उपहार में दिया था। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर तथा न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की सुप्राम कोर्ट की पीठ को सरकार ने इस बात से अवगत कराया। आगे पढ़े

बिहार: छपरा कोर्ट में बम लेकर आई महिला, धमाके में कई घायल

बिहार के छपरा सिविल कोर्ट कंपाउंड में आज एक महिला ने खुद को बम से उड़ा लिया। बुर्का पहनकर आई एक महिला ने अचानक ब्लास्ट कर दिया जिससे वहां खलबली मच गई। बम ब्लास्ट की वजह से कई लोग जख्मी हो गए। आगे पढ़े

लातूर: सूखे का दौरे करने पहुंची पंकजा मुंडे ने ली सेल्फी, मचा घमासान

महाराष्ट्र की जल संरक्षण मंत्री पंकजा मुंडे विवादों में घिर गई है और विवाद की वजह है उनकी सेल्फी। सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के लातूर जिले में दौरे पर पहुंचीं मंत्री पंकजा मुंडे वहां सेल्फी लेती नजर आईं। आगे पढ़े

नेताजी चले चालान कटवाने, Odd-Even पर ‘गुलाबी’ गांधीगीरी

दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम को लेकर आज दिल्ली परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी नेता विजय गोयल के घर पर मुलाकात की। गोपाल राय ने विजय गोयल को गुलाब का फूल दिया और ऑड-इवन नियम नहीं तोड़ने की अपील की। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

जापानी सैनिकों का इकरारनामा, चीनी जनता पर ढाए थे बहुत ज़ुल्म-ओ-सितम

हम सभी ने स्कूल में इतिहास की किताबों में पढ़ा है कि दूसरे विश्व युद्ध के समय जापानी सैनिकों ने चीन के नागरिकों को बहुत सताया था। जापानी सैनिकों ने भी इसे स्वीकार किया है और इससे संबंधित कई किताबें लिखी हैं। आगे पढ़े

‘भारत सबसे खूबसूरत महिला बनना चाहता है जिसे सब लुभाएं’

चीन की सरकारी मीडिया ने अमेरिका के साथ साजो सामान विनिमय के समझौते पर हस्ताक्षर करने के भारत के निर्णय को अधिक महत्व नहीं देते हुए आज कहा कि दोनों देशों के बीच अविश्वास के कारण प्रस्तावित समझौता रका हुआ है क्योंकि भारत एक ऐसी सबसे खूबसूरत महिला बनना चाहता है जिसे सभी खासकर अमेरिका और चीन अपनी ओर लुभाएं। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

मार्च में थोक महंगाई दर मामूली बढ़कर (-) 0.85 फीसदी रही

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण मार्च में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर शून्य से 0.85 फीसदी प्रतिशत नीचे रही, जो कि फरवरी में शून्य से 0.91 प्रतिशत कम थी। आगे पढ़े

एयरएशिया दे रहा है सिर्फ 999 रुपए में हवाई सफर का मौका

सस्ती एयरलाइन सर्विस देने वाली कंपनी, एयरएशिया ने सप्ताह भर के प्रचार अभियान के तहत घरेलू मार्ग पर 999 रुपए और अंतर्राष्ट्रीय मार्ग पर 2,999 रुपए किराए की विशेष पेशकश रविवार को की। आगे पढ़े

सोना पहुंचा 29,550 पर, ज्यादा मांग के चलते बढ़ी कीमत

विदेशों में मजबूती के रुख और घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोने का भाव 120 रुपए की तेजी के साथ 29,550 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, कम्पनियों की कम मांग से चांदी 250 रुपए की गिरावट के साथ 38,450 रुपए प्रति किग्रा रह गयी। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

‘फैन’ का बॉक्‍सऑफिस पर धमाल, पाक मे टूटा रिकॉर्ड

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी और शाहरुख खान के दमदार अभिनय से सजी फिल्‍म 'फैन' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले वीकएंड में शानदार कमाई की है। फिल्‍म ने अपने पहले वीकएंड में भारत में 52.35 करोड़ रुपए (gross collection) की कमाई कर ली है जो इस साल में अब तक का रिकॉर्ड ओपनिंग कलेक्शन है। आगे पढ़े

करण-बिपाशा ने शादी से पहले मचाई धूम, देखिए तस्वीरें

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ये दोनों 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी की खबर से न सिर्फ इनके परिवार में बल्कि बॉ़लीवुड और इन दोनों के बीच भी खुशी का माहौल है। आगे पढ़े

इस फिल्म में बेहद डरावने अंदाज में नजर आएंगे शाहिद

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है। फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और पंजाबी फिल्मों के सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें

ओलम्पिक सीट पाने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनीं दीपा

भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने सोमवार को ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करते हुए इतिहास रच दिया। वह ओलम्पिक में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल करने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट बन गई हैं। यही नहीं, बीते 52 साल में दीपा के रूप में भारत को ओलम्पिक में पहला प्रतिनिधित्व मिला है। आगे पढ़े

दीपा अपनी उपलब्धियों से युवा भारतीयों को प्रेरित करेगी: तेंदुलकर

दीपा करमाकर के लिये तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया जो आज ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी। आगे पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत