1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 7 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

7 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2016 07:46 pm IST,  Updated : May 07, 2016 07:46 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

उत्तराखंड: बागी विधायकों पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 9 मई को

उत्तराखंड में कांग्रेस के 9 अयोग्य घोषित किये गए बागी विधायकों के भाग्य को लेकर अनिश्चितता बरकरार है क्योंकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर नौ मई तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। आगे पढ़े

अगस्ता मामला पर बोले केजरीवाल, सोनिया जी से क्यों डरते हैं PM मोदी

अगस्तावेस्टलैंड डील को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल, कपिल मिश्रा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हैं। आगे पढ़े

राष्ट्र-विरोधी तत्वों का गढ़ है जादवपुर विश्वविद्यालय: भाजपा

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जादवपुर विश्वविद्यालय को राष्ट्र-विरोधी तत्वों का गढ़ बताते हुए आज आरोप लगाया कि विपक्षी माकपा और विश्वविद्यालय के कुलपति राष्ट्र-विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहे हैं। आगे पढ़े

सूखे से निपटने के लिए अखिलेश ने PM मोदी से मांगे 10600 करोड़ रुपये

सूखा प्रभावित राज्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में जल संकट से निपटने के संबंध में केद्र से 10,600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांगी है। आगे पढ़े

मोदी सरकार बनते ही रहस्यमई आग में जलाई गईं अगस्ता डील की फाइलें!

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आशंका जाहिर है कि जुलाई 2014 में भारतीय वायु सेना के रेकॉर्ड रूम में लगी आग की घटना चॉपर डील स्कैम से जुड़ी हो सकती है। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

बांग्लादेश में संदिग्ध इस्लामवादियों ने की मुस्लिम सूफी नेता की हत्या

मध्य बांग्लादेश में 65 वर्षीय एक मुस्लिम धार्मिक गुरू की इस्लामवादियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस हमले से पूर्व में देश में बुद्धिजीवियों, ब्लागरों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्याएं की याद ताजा हो जाती है। आगे पढ़े

हिलेरी क्लिंटन से FBI निजी ई-मेल सर्वर मामले में करेगी पूछताछ

अपने कार्यकाल के दौरान एक निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करने पर FBI हिलेरी क्लिंटन से पूछताछ करेगी। FBI और विधि मंत्रालय इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या किसी नियम का उल्लंघन हुआ या नहीं या ईमेल मामले के कारण किसी संवेदनशील सूचना से समझौता किया गया है या नहीं। आगे पढ़े

ट्रंप की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर रिपब्लिकन पार्टी में मतभेद

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर उभर रहे डोनाल्ड ट्रंप को लेकर पार्टी के भीतर काफी मतभेद देखने को मिल रहे हैं। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

चीन करेगा पहली हाइब्रिड पावर ट्रेन का परीक्षण

चीन अगले महीने देश की पहली हाइब्रिड-पावर रेलगाड़ी का परीक्षण करेगा। इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन का जिलिन प्रांत में इस माह के अंत तक तकनीकी खामियों को दूर करने का चरण पूरा हो जाएगा। आगे पढ़े

BSE के SME प्‍लेटफॉर्म पर अगले तीन महीने में आएंगे 30 IPO, कारोबारी माहौल में हो रहा है सुधार

प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने कहा कि उसे अगले तीन महीनों में अपने लघु एवं मध्यम आकार के उपक्रमों (SME) के प्‍लेटफॉर्म पर 30 नए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आने की उम्मीद है। यह उन 17 एसएमई के अलावा है, जो इस साल सूचीबद्ध हुए हैं। आगे पढ़े

स्‍टार्टअप्‍स में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाया कदम, कैपिटल गैंस टैक्‍स को किया खत्‍म

स्‍टार्टअप इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने एक बहुत ही बड़ा और महत्‍वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने फाइनेंस बिल में थोड़ा बदलाव किया है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

दिल्ली के मिठाई कारोबारी ने शाहरुख को भेजा लीगल नोटिस, कारण जानिए

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार शाहरुख अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फैन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगे पढ़े

सैफ की बेटी सारा इस नेता के बेटे को कर रही हैं डेट

बॉलीवुड के छोटे नवाब कहे जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान पिछले काफी दिनों से हिन्दी सिनेमा में डैब्यू करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें

मेड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंची सानिया-मार्टिना की जोड़ी

शीर्ष महिला युगल जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने मेड्रिड ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आगे पढ़े

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान ओलंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम

भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों के लिए दूसरे विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा जब गुरप्रीत सिंह को अधिक भार के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया जबकि टीम के उनके अन्य साथी यहां अपने वजन वर्गों में ओलंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम रहे। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत