1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

14 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2016 08:34 pm IST,  Updated : May 14, 2016 08:46 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

अमेरिका ने कहा भारत NSG की सदस्यता के लिए तैयार

पिछले लंबे समय से परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) की सदस्यता के लिए भारत लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन भारत के इस प्रयास का चीन और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विरोध कर रहे हैं। इस पर अमेरिका ने कहा है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की जरूरतों को पूरा करता है और इस महत्वपूर्ण निकाय का सदस्य बनने के लिए तैयार है। आगे पढ़ें.

सुनंदा केस: सुब्रमण्यम स्वामी ने SIT के गठन के लिए गृहमंत्री को लिखा पत्र

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत की जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत की निगरानी में एसआईटी के गठन के लिए हस्तक्षेप करें।

तमिलनाडु में नोटों से भरे तीन ट्रक जब्त, मिले 570 करोड़ रुपये

तमिलनाडु में असेंबली इलेक्शन के लिए 16 मई को वोटिंग होनी है। इसके पहले यहां के तिरुपुर जिले में शनिवार तड़के इलेक्शन कमीशन की टीम ने तीन ट्रकों से करीब 570 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। आगे पढ़ें.

रॉकी ने कबूला गुनाह, कहा मैंने आदित्य को गोली मारी

बिहार के गया में रोडरेज के मामले में हत्या के आरोपी रॉकी यादव ने अपना जुर्म क़बूल लिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। साथ ही सूत्रों के मुताबिक़, शुरुआती एफएसएल रिपोर्ट में ख़ुलासा हुआ है कि रॉकी की पिस्तौल से ही आदित्य सचदेव को गोली मारी गई थी। आगे पढ़ें.

पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर केस में 4 संदिग्ध हिरासत में

बिहार के सिवान में वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन हत्या के मामले में पुलिस 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

UN ने शांति सैनिकों के दुर्व्यवहार से निपटने के लिए भारत की प्रशंसा की

संयुक्त राष्ट्र ने शांति सैनिकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार के आरोपों के मामले में भारत और अन्य देशों की ओर से पितृत्व एवं बाल समर्थन दावों के संबंध में किये गए प्रयासों की प्रशंसा की है। आगे पढ़ें.

बदनाम परमाणु वैज्ञानिक ए.क्यू खान के परिवार का नाम पनामा पेपर्स में आया

पाकिस्तान के बदनाम परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के परिवार का नाम पनामा पेपर्स में आया है। खान के चार करीबी संबंधियों के नाम का उल्लेख इन पेपर्स में बहमास स्थित विदेशी कंपनी के मालिकों के रूप में किया गया है।

बिजनेस की खबरें-

स्मार्टफोन बाजार पर दिखा Make In India का असर, इंडियन ब्रांड्स पर बढ़ा यूजर्स का भरोसा

2016 में जनवरी से मार्च के दौरान भारत में बिके कुल स्मार्टफोन में से 45 फीसदी भारतीय कंपनियों के थे। मार्केट रिसर्च फर्म साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) की ओर से हाल में जारी की गई एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। आगे पढ़ें.

Toyota इनोवा क्रिस्‍टा को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 10 दिनों में मिली 15000 बुकिंग

जापानी वाहन कंपनी Toyota किर्लोस्कर मोटर ने 3 मई को इनोवा का एक नया एडिशन क्रिस्टा को लॉन्च किया था। लॉन्च के महज 10 दिनों के भीतर इस कार को 15000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

Cannes 2016: रेड कार्पेट पर फिर दिखा ऐश्वर्या का जादू

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरत अदाओं का जादू बिखेरा है। ऐश ने 15वी बार इसमें अपियरेंस दिया है। आगे पढ़ें.

जानिए क्या करने सोनाक्षी सिन्हा पहुंची काठमांडू

बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

विजेंदर का जीत का सिक्सर, एक घूंसे से सोल्ड्रा को चाटाई धूल

भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए पोलैंड के एंड्रजेज सोल्ड्रा को आज यहां हरा कर लगातार छठी जीत हासिल की। विजेंदर के सामने सोल्ड्रा बस तीसरे राउंड तक ही टिक पाए। आगे पढ़ें.

साइना एंड कंपनी की नज़रें पदक पर पुरूष टीम की राह कठिन

पिछले सत्र में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद साइना नेहवाल की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम रविवार से यहां शुरू हो रहे थामस और उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी जबकि सिताराहीन पुरूष टीम की राह काफी कठिन है। आगे पढ़ें.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत