1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर केस में 4 संदिग्ध हिरासत में

पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर केस में 4 संदिग्ध हिरासत में

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2016 01:58 pm IST,  Updated : May 14, 2016 01:58 pm IST

बिहार के सिवान में वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन हत्या के मामले में पुलिस 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

rajdev ranjan murder case- India TV Hindi
rajdev ranjan murder case

सिवान: बिहार के सिवान में वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन हत्या के मामले में पुलिस 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। सिवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह ने शनिवार को बताया कि राजदेव रंजन हत्या मामले में अभी तक चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि दो लोगों से अभी पूछताछ जारी है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक पी.क़े ठाकुर ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना के हर पहलू की गहराई से जांचकर निष्कर्ष तक पहुंचने का निर्देश दिया है।

सिवान में दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ रंजन शुक्रवार को कार्यालय से वापस घर जा रहे थे तभी सिवान रेलवे स्टेशन के नजदीक अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत