राष्ट्रीय खबरें-
FY-16 में देश की आर्थिक विकास दर 7.6 फीसदी, प्रति व्यक्ति आय में भी हुई बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.9 फीसदी रही। इस तरह पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 7.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो कि पिछले पांच साल में सर्वाधिक रही है। आगे पढ़ें.
अखलाक के घर से मिला मीट बीफ ही था, फोरेंसिक जांच में पुष्टि
देश भर को हिला देने वाले नोएडा के दादरी कांड में नया खुलासा हुआ है। जिस मांस को लेकर दादरी के बिसाहड़ा गांव में अखलाक नाम के शख्स की हत्या के बाद सियासी तूफान मच गया था, अब उसी मांस को लेकर मथुरा लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच सामने आया है। आगे पढ़ें.
सुषमा स्वराज बोलीं, 'कांगो के युवक की हत्या नस्ली अपराध नहीं'
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को अफ्रीकी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें भारत में पूरी सुरक्षा और समर्थन के प्रति आश्वस्त किया। राष्ट्रीय राजधानी स्थित जवाहर भवन में अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाली सुषमा ने नई दिल्ली में कांगो के निवासी छात्र एम.के.ओलिवियर की हत्या की निंदा की, लेकिन उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि यह मामला नस्लभेद का नहीं था। आगे पढ़ें.
सोनिया गांधी ने किया वाड्रा का बचाव, मोदी पर किया हमला
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुक्त भारत की साजिश के तहत उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि, सरकार बिना भेदभाव के जांच कराए, दूध का धूध और पानी का पानी हो जाएगा। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
जापान में बोले जेटली, 'भारत विकास का शक्तिशाली इंजन बन सकता है'
चीन की आर्थिक सुस्ती के बाद दुनिया को विकास के अन्य इंजनों की तलाश है और भारत यह जरूरत पूरी कर सकता है। यह बात मंगलवार को यहां केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही। उन्होंने यहां जापान के निक्के ई इंक द्वारा आयोजित फ्यूचर ऑफ एशिया सम्मेलन में अपने भाषण में कहा, "विकास को संबल देने की चीन की क्षमता उपलब्ध नहीं रह सकती है, इसलिए दुनिया को विकास के लिए अन्य कंधे की जरूरत है।" आगे पढ़ें.
तालिबान ने 17 बंधकों की हत्या की, 18 अभी भी कब्जे में
अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में तालिबान ने मंगलवार को लगभग 200 बस मुसाफिरों को अगवा कर बंधक बना लिया। इनमें 17 यात्रियों की हत्या कर दी गई, जबकि 18 अभी भी आतंकियों के कब्जे में हैं। स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने खामा प्रेस के हवाले से तालिबान द्वारा अगवा यात्रियों में से 12 की हत्या की पुष्टि की है। आगे पढ़ें.
लंदन में शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी सफल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन के एक अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही है. उनकी बेटी मरयम नवाज ने सर्जरी सफल होने की जानकारी दी. नवाज की इस सर्जरी पर दुनिया की निगाहें टिकी थी. दुनियाभर को तमाम बड़े नेताओं ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की. शरीफ करीब एक हफ्ते तक अस्पताल में ही रहेंगे.
बिजनेस की खबरें-
फ्लिपकार्ट ने शुरू की 'नो कॉस्ट ईएमआई' सुविधा, महंगे प्रोडक्ट्स की सेल्स बढ़ाने में मिलेगी मदद
भारत की सबसे बड़े ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अधिक कीमत वाले प्रोडक्ट्स जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन, टीवी, होम एप्लायंसेस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री बढ़ाने के लिए ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ विकल्प शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक खरीदे जाने वाले सामान का मूल्य बगैर अतिरिक्त कीमत या ब्याज के मासिक किस्तों में चुका सकेंगे। आगे पढ़ें.
Google और Facebook को भारत में हुई कमाई पर देना होगा टैक्स
Google और Facebook जैसी कंपनियों को अब विज्ञापन से होने वाली आय पर टैक्स देना होगा। सरकार ने इक्वेलाइजेशन टैक्स संबंधी नियम जारी किए हैं। इस टैक्स की घोषणा बजट भाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
सोनम क्यों कर रही है सचिन-लता का मज़ाक उड़ाने वाले तन्मय का बचाव
इन दिनों कॉमेडी ग्रुप एआईबी का एक वीडियों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। इस वीडियो में 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपमानित किया जा रहा है। इन दिग्गज हस्तियों का मजाक बनाए जाने के कारण चौतरफा विरोध झेल रहे कॉमेडी ग्रुप एआईबी के संस्थापक-निर्माता तन्मय भट्ट के समर्थन में अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर उतर आई हैं। आगे पढ़ें.
आधी रात को गुपचुप हॉस्पिटल पहुंची कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ कुछ दिन पहले ही लंदन से मुंबई लौटी हैं। मुंबई वापस आते ही उन्हें हाल ही में एक हॉस्पिटल में दाखिल होते हुए देखा गया है। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि कैट की तबीयत इन दिनों कुछ ठिक नहीं चल रही है। लेकिन अब सवाल यह है कि उन्हें हुआ क्या है। आगे पढ़ें.
अब सनी लियोनी अरबाज़ खान के साथ रोमांस करती आयेंगी नज़र
अभिनेत्री सनी लियोन अपनी फिल्म one night stand के बाद अब एक और फिल्म करने जा रही हैं जिसमें उनके साथ फिल्म अभिलेता अरबाज खान रोमांस करते दिखाई देंगे। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
कोहली को कप्तानी सौंपने का सही समय: शास्त्री
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व निदेशक रवि शास्त्री का मानना है कि सीमित ओवरों (वन-डे और टी-20) की टीमों की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी से लेकर टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को सौंपने का यह सही समय है। आगे पढ़ें.
एंडरसन नंबर एक गेंदबाज, अश्विन दूसरे नंबर पर कायम
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली अपनी टीम की नौ विकेट की जीत के बाद अपने करियर में पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये हैं। एंडरसन :884: भारत के रविचंद्रन अश्विन से 13 अंक से पिछड़ रहे हैं, जो 871 अंक से दूसरे स्थान पर कायम हैं। आगे पढ़ें.
सुशील और नरसिंह का इस्तेमाल प्यादे की तरह न हो: हाई कोर्ट
इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में जाने के लिए एक दूसरे के खिलाफ खड़े दो विश्वस्तरीय पहलवानों सुशील कुमार और नरसिंह यादव की स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि इन दोनों का इस्तेमाल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की राजनीति में प्यादों की तरह न हो। आगे पढ़ें.
रियो में पदक जीतने की 100 प्रतिशत कोशिश करूंगी: सिंधू
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिधू ने सोमवार को कहा कि वह रियो ओलम्पिक में अपने अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हैं और वह पदक जीतने के लिए 100 प्रतिशत कोशिश करेंगी। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 5 अगस्त से शुरु होने वाले ओलम्पिक खेलों का आयोजन 21 अगस्त तक चलेगा। आगे पढ़ें.