1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

2 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 08:05 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

NGT के आदेश के बाद सैकड़ों खानें हुईं बंद

राजस्थान के कोटा क्षेत्र में उन सैकड़ों छोटी खनिज खानों को बंद कर दिया गया है जो राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की अनिवार्य पर्यावरण मंजूरी को पूरा करने में नाकाम रही हैं। आगे पढ़े

मौसम विभाग ने दी अच्छे दिनों की खबर, बेहतर रह सकता है मानसून

कम मॉनसून की संभावना से इंकार करते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि 96 फीसदी इस बात की संभावना है कि इस साल सामान्य या अत्यधिक वर्षा होगी। आगे पढ़े

सरकार का ध्यान आर्थिक रूप से पिछड़े पूर्वी राज्यों पर: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े पूर्वी राज्यों में गरीबी को जड़ से उखाड़ फेंकने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ओडिशा के बालासोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "हम देश के किसी भी राज्य और क्षेत्र को विकास एवं बदलाव से दूर नहीं रखना चाहते। आगे पढ़े

कोलाबा में रीगल सिनेमा के पास की बिल्डिंग में लगी आग

कोलाबा में रीगल सिनेमा के पास की बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई है। दक्षिणी मुंबई में स्थित इस बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने के लिए करीब 12 दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। आगे पढ़े

एकनाथ खड़से की मुश्किलें बढ़ी, कुर्सी जाना लगभग तय?

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे की मुश्किल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खडसे के मामले में महाराष्ट्र बीजेपी से रिपोर्ट मांगी है। अबकी बार एक जमीन के लिए स्टांप ड्यूटी चुकाने को लेकर खडसे सवालों के घेरे में आ गए हैं। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

मोरक्को: हामिद अंसारी के कार्यक्रम में हुई गलती, एक ही नक्शे में दिखाए भारत-पाक

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का स्वागत करने वाले मोरक्को के एक विश्वविद्यालय ने एक बड़ी गलती करते हुए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को भारतीय सीमा क्षेत्र में दिखाने वाला अविभाजित भारत का नक्शा प्रदर्शित कर दिया। आगे पढ़े

हिलेरी क्लिंटन बोलीं ठग हैं ट्रंप और अमेरिका को लूटने आए हैं

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया इन दिनों चरम पर है। सभी अपनी-अपनी दावेदारी पुख्ता करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्हें ठग कह दिया। हिलेरी ने कहा कि डोनॉल्ड ट्रंप ठग हैं और अमेरिका को लूटने आए हैं। हिलेरी ने अपने इस दावे को पुख्ता करने के लिए सबूत भी पेश किए। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

ट्राई ने जारी किए ड्राइव टेस्ट के नतीजे, एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया हुईं फेल

सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की सख्ती का असर टेलीकॉम कंपनियों पर होता नजर नहीं आ रहा है। कॉल ड्रॉप के मामले में ज्यादातर ऑपरेटर गुणवत्ता के बेंचमार्क पर विफल साबित हुए हैं। आगे पढ़े

एयर इंडिया ने स्‍टूडेंट्स के लिए लॉन्‍च किया खास ऑफर

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने देश के लाखों स्‍टूडेंट्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत स्‍टूडेंट्स को हवाई किराए में भारी डिस्‍काउंट दिया जाएगा। एयर इंडिया के मुताबिक स्‍टूडेंट अपनी स्‍टडी टूर के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसमें टिकट की दरें 3500 रुपए से शुरू होती हैं। इस टिकट में सभी खर्च शामिल हैं। आगे पढ़े

Low बैटरी की चिंता से हो जाइए टेंशनफ्री, ये हैं घंटों बैकअप देने वाले हैं 5 स्मार्टफोन

सभी स्‍मार्टफोन (smartphones) यूजर्स के लिए सबसे बड़ी समस्‍या फोन की बैटरी होती है। व्‍हाट्सएप, फेसबुक, ब्राउजर और दूसरी एप्‍स के एक साथ एक्टिव होने के चलते फोन की बैटरी चंद घंटों में ही डिस्‍चार्ज हो जाती है। इससे बचने के लिए हम अपने साथ हमेशा पावर बैंक और ट्रैवल चार्जर कैरी करते हैं। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

दूसरी बार पापा बने रितेश देशमुख ने कहा, जेनेलिया और बच्चा हैं बिल्कुल ठीक

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख बुधवार को दूसरी बार पिता बने है। रितेश ने बेटे के जन्म की घोषणा बुधवार को सोशल मीडिया पर की थी। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को इस बात की भी जानकारी दी कि जेनेलिया और उनका नन्हा मेहमान बिल्कुल ठीक हैं। आगे पढ़े

हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए समझौता और विश्वास ज़रूरी: सनी लियोन

ऐसे समय में जब बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज के रिश्ते बिखर रहे हैं, डेनियल वेबर के साथ जनवरी 2009 से विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि खुशहाल और सफल शादी का मंत्र ''समझौता'' है। इस साल फरहान अख्तर-अधुना भबानी और अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया। आगे पढ़े\

खेल की खबरें

आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए तैयार

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य कोच फिल सिमंस ने आश्वासन देते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल कर लौटे टीम के खिलाड़ी शुक्रवार से शुरू हो रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, कप्तान जेसन होल्डर, केरन पोलार्ड, कार्लोस ब्राथवेट, सुनील नरेन हाल ही में आईपीएल में खेल कर लौटे हैं और टीम के साथ जुड़े हैं। आगे पढ़े

फ्रेंच ओपन: सानिया,डोडिग की जोड़ी सेमीफाइनल में

सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस के फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के फाइनल में भिड़ने की संभावना आज तब बढ़ गयी जब सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। सानिया और डोडिग की दूसरी वरीय जोड़ी ने यंग जान चान और मैक्स मिर्नयी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1 3-6 10-6 से हराया। सानिया ने आखिरी बार मिश्रित युगल खिताब 2014 में यूएस ओपन के रूप में जीता था। तब उनके जोड़ीदार ब्राजील के बू्रनो सोरेस थे। आागे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत