1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहली बार देश के चार बड़े हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर महिलाएं

पहली बार देश के चार बड़े हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर महिलाएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2017 11:47 am IST,  Updated : Apr 08, 2017 11:47 am IST

पहली बार एक ऐसा संयोग बना है, जो आपने आप में थोड़ा हैरान करने के साथ ही सुखद भी है। देश में पहली बार चारों बड़े हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस महिलाएं हैं।

woman chief justices- India TV Hindi
woman chief justices

नई दिल्ली: पहली बार एक ऐसा संयोग बना है, जो आपने आप में थोड़ा हैरान करने के साथ ही सुखद भी है। देश में पहली बार चारों बड़े हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस महिलाएं हैं। ये सुखद संयोग बॉम्बे, मद्रास, कलकत्ता और दिल्ली हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर काबिज महिलाओं की वजह से बना है। मद्रास हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस के तौर पर इंदिरा बनर्जी की नियुक्ति के साथ ही देश की महिलाओं के नाम यह इतिहास दर्ज हो गया। ये बात इतनी ख़ास इसलिए है क्योंकि न्यायिक सेवा में ज्यादातर उच्च पदों पर अब तक पुरुषों का ही वर्चस्व दिखता रहा है।

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए इस यात्रा का खर्च

आखिरकार बिक गया विजय माल्या का किंगफ़िशर विला, जानिए किसने खरीदा
इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!
वीटो शक्ति के साथ UNSC का स्थायी सदस्य बनेगा भारत!

बॉम्बे, मद्रास, कलकत्ता और दिल्ली हाई कोर्ट देश के सबसे पुराने कोर्ट हैं, इनकी स्थापना औपनिवेशिक सत्ता के दौरान हुई थी। तब से लेकर अब तक ऐसा पहली बार हुआ है कि चारों जगह एक साथ चीफ जस्टिस महिलाएं हैं। ज़ाहिर तौर पर देश की महिलाओं के लिए ये बेहद गौरान्वित करने वाला पल है।

मद्रास हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस को मिलाकर कुल 6 महिला जज हैं, जबकि 53 पुरुष जज हैं। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट में देश के सभी उच्च न्यायालयों से ज्यादा महिलाएं है। यहां 61 पुरुष जज हैं, तो वहीं 11 जज महिलाएं हैं। मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में नंबर दो की पोजिशन पर भी एक महिला जस्टिस वी एम ताहिलरामनी हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट की कार्यकारी चीफ जस्टिस निशिता निर्मल इस पद पर 1 दिंसबर 2016 से हैं। लेकिन यहां सिर्फ 4 महिला जज हैं, जबकि पुरुष जजों की संख्या 35 है।

दिल्ली हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस जी। रोहिणी अप्रैल 2014 से इस पद पर हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में महिला जजों की संख्या 9 है, जबकि पुरुष जजों की संख्या 35 है। यहां भी नंबर दो की पोजिशन पर महिला जज जस्टिस गीता मित्तल हैं।

देशभर के 24 हाई कोर्ट के 632 जजों में सिर्फ 68 महिलाएं है। 28 जजों वाले सुप्रीम कोर्ट में भी सिर्फ एक महिला जज जस्टिस आर। भानुमति हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत