1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायुसेना दिवस: 84वें वर्षगांठ पर दुनिया के सामने भारत की आसमानी ताकत

वायुसेना दिवस: 84वें वर्षगांठ पर दुनिया के सामने भारत की आसमानी ताकत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2016 09:22 am IST,  Updated : Oct 08, 2016 09:22 am IST

आज वायुसेना दिवस है। भारतीय वायुसेना 84 साल की हो गई। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना की शक्ति की झलक देखी जा सकती है।

IAF- India TV Hindi
IAF

नई दिल्ली: आज वायुसेना दिवस है। भारतीय वायुसेना 84 साल की हो गई। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना की शक्ति की झलक देखी जा सकती है। वायुसेना परेड के साथ साथ लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर फ्लाइ पास्ट में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में पहली बार फ्लाई-पास्ट में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस भी शिरकत करेगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने वायुसैनिकों और उनके परिवारों को सैल्यूट किया और देश की सुरक्षा के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- आपके साहस ने देश का सर ऊंचा किया है।

वहीं राष्ट्रपति मुखर्जी ने भी ट्वीट कर इंडियन एयरफोर्स द्वारा देश के आकाश को सुरक्षा प्रदान कर के लिए, मानवीय सेवा और आपदा के समय राहत कार्यों के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस बार की वायु सेना दिवस ऐसे मौके पर हो रहा है, जब भारतीय सेना द्वारा उड़ी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर का अहम योगदान था। ऐसे में इस बार के वायु सेना में सैनिकों का उत्साह देखने वाला होगा। वहीं भारत ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान का सौदा और रुस के साथ मिलकर बनने वाले फाइटर प्लेन भी वायु सेना के उत्साह को बढ़ाने का काम करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत