1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय रेल के स्मार्ट कार्ड ने बनाईं 3580 राहें आसान

भारतीय रेल के स्मार्ट कार्ड ने बनाईं 3580 राहें आसान

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2016 12:23 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 12:30 pm IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पर 6 जुलाई से शुरू हुआ ATVM (ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन) यात्रियों को लंबी लाइनों से मुक्ति दिला रहा है।

indian railways- India TV Hindi
indian railways

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पर 6 जुलाई से शुरू हुआ एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन) यात्रियों को लंबी लाइनों से मुक्ति दिला रहा है। पिछले तीन दिनों में अब तक 3580 यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।यात्रियों को इस सुविधा का उपयोग करने में परेशानी ना हो हर वर्ग का व्यक्ति एटीवीएम का उपयोग कर सके इसके लिए रेलवे द्वारा दो फेसिलेटरों को रखा गया है जो यात्रियों को एटीवीएम से टिकट लेने में मदद करते हैं।

रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पहले दिन 6 जुलाई को 187, 7 जुलाई को 868, 8 जुलाई को एटीवीएम सें 1013, 9 जुलाई को एटीवीएम सें 1512 लोगों ने टिकट लिया। इस तरह 6 से 9 जुलाई तक अब एटीवीएम से 3580 लोगो ने टिकट लिया। 

रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि एटीवीएम की सुविधा का उपयोग करें और अपने समय की बचत करें।एटीवीएम से टिकट लेने से आपका फायदा है। इसे उपयोग करना बहुत ही आसान है।स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करने पर 5 प्रतिशत बोनस भी मिलता है।रायपुर स्टेशन में स्मार्ट कार्ड तथा इसे रिचार्ज करने की सुविधा बुकिंग ऑफिस के काउन्टर नम्बर 8 में उपलव्ध है।स्मार्ट कार्ड 70 रुपए शुल्क के साथ प्राप्त की जा सकती है जिसमें 50 रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट एवं 20 रुपये का रिचार्ज प्राप्त होगा। इसके बाद कभी भी 20 रुपये से 9000 रुपये तक के मनचाही राशि से टापअप कराया जा सकेगा। स्मार्ट कार्ड की वैधता अंतिम रिचार्ज तिथि से एक वर्ष की होगी।

स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन स्क्रीन टच आधारित मशीन है,जिसमें स्मार्ट कार्ड की सहायता से टिकट प्राप्त करने के निर्देशों का पालन करते हुए वांछित स्टेशनों के लिए द्वितीय श्रेणी का अनारक्षित टिकट प्राप्त की जा सकेगी।साथ ही इस कार्ड की सहायता से प्लेटफार्म टिकट की सुविधा भी प्राप्त होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत