1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाच पर जांच: दो अपराधियों की रिहाई के बाद जश्न पर बवाल

नाच पर जांच: दो अपराधियों की रिहाई के बाद जश्न पर बवाल

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2016 06:07 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 09:14 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो अपराधियों की रिहाई पर गौतम नगर क्षेत्र में कथित तौर पर हुए नचनियों के नाच की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सड़क के बीचों बीच तंबू लगाकर बालाओं के नाच का वीडियो वायरल हुआ है।

bhopal jail- India TV Hindi
bhopal jail

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो अपराधियों की रिहाई पर गौतम नगर क्षेत्र में कथित तौर पर हुए नचनियों के नाच की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सड़क के बीचों बीच तंबू लगाकर बालाओं के नाच का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपियों की रिहाई की खुशी में हुए नाच का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक रमन सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया को सौंपा गया है। वह जांच में यह पता करेंगे कि नाच-गाना कब हुआ, इस क्षेत्र में ड्यूटी किन पुलिसकर्मियों की होती है, उसके बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।"

गौरतलब है कि पिछले दिनों दो आरोपी जमानत पर रिहा हुए थे। रिहाई के बाद गौतम नगर क्षेत्र में कथित तौर पर सड़क के बीचों-बीच तंबू लगाकर नाच-गाना हुआ और खुशियां मनाई गई थी। इस मौके पर बाहर से बुलाई गईं नचनियों के साथ आरोपियों ने भी ठुमके लगाए थे। यह आयोजन देर रात तक चला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत