नई दिल्ली: 15 मई को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम ‘संवाद’ में राम मंदिर पर एक बड़ी बहस होगी। मोदी सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन पिछले 3 साल से बीजेपी के नेता किसी ना किसी तरीके से अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बारे में बयान देते रहे हैं। हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है लेकिन बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी कहते रहे हैं कि कोर्ट का फैसला आने के बाद जल्द राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सवाल उठता है कि मोदी राज में राम मंदिर जरूरी या मजबूरी?
15 मई को इंडिया टीवी संवाद में राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, सीपीएम पोलित ब्यूरो के मेंबर मोहम्मद सलीम और ऑल इंडिया MIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच काफी ज़ोरदार बहस होने वाली है। अगर आप इनमें से किसी भी नेता से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें।
आपका सवाल आपके नाम के साथ 15 मई को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'संवाद' में पूछा जाएगा। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम ज़रूर लिखें। आप अपना सवाल, अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।
इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंटस बॉक्स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। मोदी राज में राम मंदिर ज़रूरी या मजबूरी? बड़ी बहस में भाग लीजिए और आप भी पूछिए अपने सवाल। संबंधित विषय पर अपने सवाल लिख भेजें, आपके भेजे गए सवालों में से चुनिंदा सवालों को हम आपके नाम के साथ indiatvsamvad के मंच पर शामिल होने आए पैनल के सामने चर्चा के लिए रखेंगे।
अपना नाम लिखें :
अपने शहर का नाम लिखें :
अपना सवाल लिखें: