शोपियां: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना के दस्ते पर आतंकी हमला हुआ है, हमले में सेना का ड्राइवर की मौत हो गई और 2 जवान जख्मी हुए है। शोपियां में सर्च आपरेशन खत्म होने के बाद सेना की टुकड़ी वापस लौट रही थी तभी हमला हुआ।
बता दें कि कश्मीर में आज सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए 1990 के बाद सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। शोपियां में करीब 4 हजार जवानों ने 20 से ज्यादा गांवों को घेरा। आर्मी, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन तड़के चार बजे शुरू हुआ।
सर्च ऑरपरेशन खत्म होने के बाद सेना की टुकड़ी जब लौट रही थी तभी शोपियां में आतंकियों ने सेना के काफिले पर फायरिंग कर दी।