जयपुर: भारत पाक सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण में आज भारतीय वायुसेना का लडाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए।
सेना प्रवक्ता ले कर्नल मनीष ओझा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों के लिए कोर्ट आफ इंक्वारी के आदेश दे दिये गये हैं। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।