1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में Coronavirus के 65 नए मामले सामने आए, देश में लगाए गए 70 लाख से अधिक लोगों को टीका

जम्मू कश्मीर में Coronavirus के 65 नए मामले सामने आए, देश में लगाए गए 70 लाख से अधिक लोगों को टीका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 08:47 pm IST

जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,117 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से केंद्रशासित क्षेत्र में दो और मरीजों की मौत हो गई। 

Jammu and Kashmir registers 65 new coronavirus cases, 2 deaths- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 65 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,117 हो गई। Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,117 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से केंद्रशासित क्षेत्र में दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस केंद्रशासित क्षेत्र में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 1947 हो गई। उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से 15 जम्मू संभाग के और 50 कश्मीर संभाग के हैं। संघ शासित क्षेत्र में फिलहाल 628 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,22,542 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Related Stories

इस बीच भारत में 26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए, इसके साथ ही भारत इतने कम दिनों में टीकाकरण के इस आँकड़े तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जबकि इस आँकड़े तक पहुंचने में अमेरिका को 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लग गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। 

मंत्रालय के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक, देश भर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 70,17,114 लोगों को टीके लगाए गए हैं, जिनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं और 13,11,886 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं। अब तक कुल 1,43,056 सत्र आयोजित किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 10 फरवरी को 8,308 सत्रों में 4,05,349 लाभार्थियों (94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 अग्रिम मोर्चो के कर्मी) को टीके लगाए गए। 

बयान में कहा गया, “हर दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।’’ मंत्रालय ने कहा, "तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों के 65 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को टीका लग चुका है। बिहार में सबसे अधिक 79 प्रतिशत पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं।" बयान में कहा गया कि अब तक सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत