1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जामनगर: पलक झपकते ही नाले में गिरीं BJP सासंद

जामनगर: पलक झपकते ही नाले में गिरीं BJP सासंद

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 08:08 pm IST,  Updated : May 17, 2016 11:35 pm IST

जामनगर: गुजरात के जामनगर में आज बीजेपी की सांसद पूनम माडम एक हादसे का शिकार हो गईं। सांसद पूनम अचानक से 8 फीट गहरे नाले में जा गिरीं। हादसा उस वक्त हुआ जब बीजेपी सांसद

mp poonamben- India TV Hindi
mp poonamben

जामनगर: गुजरात के जामनगर में आज बीजेपी की सांसद पूनम माडम एक हादसे का शिकार हो गईं। सांसद पूनम अचानक से 8 फीट गहरे नाले में जा गिरीं। हादसा उस वक्त हुआ जब बीजेपी सांसद एक नाले में पड़े स्लैब के ऊपर खड़ी होकर कुछ लोगों से बात कर रही थीं। इस दौरान सांसद के साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे। स्लैब पर लोड बढ़ा और उसका एक हिस्सा टूट गया और सांसद कैमरे के सामने ही गहरे नाले में जा गिरी, जिन्हें बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया गया।

अचानक टूटा स्लैब...गिरी महिला सांसद

सांसद पूनम माडम के साथ ये हादसे जामनगर के जालाराम कॉलोनी में हुआ। आज सुबह सांसद लोगों से मिलने के लिए यहां पहुंची थी और उनके साथ लोगों की भीड़ थी। न सिर्फ लोग बल्कि पूनम माडम भी भूल गईं कि वो एक नाले के ऊपर खड़ी हैं लेकिन तभी स्लैब का एक हिस्सा टूटा और एक झटके में सांसद पूनम माडम समेत तीन लोग गहरे नाले में जा गिरे।

कैसे हुआ लेडी सांसद का रेस्क्यू ऑपरेशन ?

नाले के अंदर पहुंचते ही लोगों ने फौरन सांसद पूनम माडम को उठा लिया लेकिन नाले की गहराई इतनी ज्यादा थी कि बाहर निकलना आसान नहीं था। कड़ी मशक्कत के बाद सांसद पूनम को लोग बाहर निकालने में कामयाब हो गए लेकिन नाले में गिरने की वजह से उन्हें काफी चोट लग चुकी थी।  वो लहूलुहान थीं और सिर पर पैर में चोट लगी थी लिहाजा उन्हें फौरन एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेज दिया गया। जख्मी सांसद को अब इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत