नयी दिल्ली: जयललिता के निधन पर शोेक जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज उन्हें करिशमाई और विशिष्ट नेता बताया जिन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे। सिंह ने एक बयान में कहा, ''उनके असामयिक और दुखद निधन पर शोक में मैं जयललिता के लाखों प्रशंसकों में शामिल हूं।''
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''वह करिशमाई नेता थीं जिन्हें तमिलनाडु के लोगों की अम्मा के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। वह एक विलक्षण नेता हैं जो तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के प्रति निष्ठावान हैं।''
इन्हें भी पढ़ें: