1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: जोधपुर में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान मिग-27 क्रैश, पायलट घायल

राजस्थान: जोधपुर में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान मिग-27 क्रैश, पायलट घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 12:56 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 02:14 pm IST

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 विमान क्रैश हो गया है। ये लड़ाकू विमान जोधपुर के रिहायशी इलाके में एक कार के ऊपर गिरा है। मिग क्रैश होने के बाद भयानक

aircraft crash- India TV Hindi
aircraft crash

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 विमान क्रैश हो गया है। ये लड़ाकू विमान जोधपुर के रिहायशी इलाके में एक कार के ऊपर गिरा है। मिग क्रैश होने के बाद भयानक आग लग गई जिसके बाद उसके टुकड़े टुकड़े हो गए। इस हादसे में विमान का पायलट घायल हो गया, जिसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। जोधपुर पश्चिम की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सीमा इंगोनिया ने यह जानकारी दी।

इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि हादसे का अंदेशा होने के फौरन बाद ही पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया था। बताया जा रहा है कि जोधपुर के कुड़ी भगतसनी इलाके में यह विमान क्रैश हुआ। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

जोधपुर पुलिस आयुक्त अशोक राठौड ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान बासनी इलाके के एक खाली प्लाट में गिर गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर खाली प्लाट में एक पेड़ के पास गिरा और विमान में आग लग गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़ाकू विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत