1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को ईद, केरल और जम्मू-कश्मीर में आज

देश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को ईद, केरल और जम्मू-कश्मीर में आज

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2016 07:02 am IST,  Updated : Jul 06, 2016 07:02 am IST

रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला ईद का त्यौहार सात जुलाई को मनाया जाएगा, जबकि केरल और जम्मू-कश्मीर में यह पर्व आज (बुधवार को) मनाया जाएगा।

eid mubarak- India TV Hindi
eid mubarak

नई दिल्‍ली: रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला ईद का त्यौहार सात जुलाई को मनाया जाएगा, जबकि केरल और जम्मू-कश्मीर में यह पर्व आज (बुधवार को) मनाया जाएगा।

नई दिल्ली में फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया, 'मंगलवार की शाम ईद का चांद नहीं दिखने के कारण अब बुधवार को 30वां रोजा रखा जाएगा और ईद-उल-फितर का त्यौहार अब गुरूवार (सात जुलाई) को मनाया जाएगा।' दरअसल, ईद का त्यौहार दूज का चांद दिखने के बाद अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन मंगलवार को चांद नहीं दिखने के कारण यह फैसला लिया गया है।

उधर, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी घोषणा की है कि ईद का त्यौहार सात जुलाई को मनाया जाएगा। हालांकि, केरल और जम्मू-कश्मीर में ईद कल मनाई जाएगी। जम्मू-कश्मीर के सदर मुफ्ती बशीरूद्दीन अहमद ने घोषणा की है कि प्रदेश में ईद का पर्व कल मनाया जाएगा।

इस बीच केंद्र ने गुरूवार को ईद के त्‍यौहार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में कार्यालयों के अवकाश की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत